सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Special campaign launched to protect children from diarrhea

Mohali News: बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Special campaign launched to protect children from diarrhea
विज्ञापन
मोहाली। पांच साल से कम उम्र के बच्चों में डायरिया के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, एसएएस नगर ने 16 जून से 31 जुलाई तक स्टॉप डायरिया अभियान शुरू किया है। सिविल सर्जन संगीता जैन और जिला टीकाकरण अधिकारी गिरीश डोगरा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायरिया बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती है। अभियान का नारा स्टॉप डायरिया, सेव लाइव्स रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों और शहरों में लोगों को जागरूक करेंगी। आशा वर्कर, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बचाव के उपाय बताएंगी। बच्चों के लिए ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां मुफ्त वितरित की जाएंगी। अभिभावकों को हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की जानकारी दी जाएगी। डायरिया होने पर सही देखभाल के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed