सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chief Minister's Yogashala completes two years at Gill Colony Durga Temple

Mohali News: गिल कॉलोनी दुर्गा मंदिर में मुख्यमंत्री योगशाला के दो साल पूरे

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Yogashala completes two years at Gill Colony Durga Temple
विज्ञापन
जीरकपुर। गिल कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में मुख्यमंत्री योगशाला के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर योगशाला की दोनों कक्षाओं के प्रतिभागियों ने एक साथ एकत्र होकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था गिल कॉलोनी के प्रधान अमरजीत तनेजा और मंदिर प्रधान सतपाल त्यागी की ओर से की गई। मंदिर में हर रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के तहत डॉ. तान्या गोयल द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच की जाती है। साथ ही काशी राम चैरिटेबल संस्था की ओर से जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और आयोजन की सराहना की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed