{"_id":"69c2f4b6701b80ed0909432b","slug":"dhakoli-railway-gate-today-joint-teams-will-check-the-feasibility-of-rob-construction-mohali-news-c-71-1-mli1016-140561-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकोली रेलवे फाटक : आज आरओबी निर्माण की व्यवहार्यता जांचेंगी संयुक्त टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकोली रेलवे फाटक : आज आरओबी निर्माण की व्यवहार्यता जांचेंगी संयुक्त टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। उत्तर रेलवे ने घग्गर–चंडीगढ़ रेलखंड पर स्थित ढकोली रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। लेवल क्रॉसिंग संख्या 120 स्पेशल को बंद कर आरओबी निर्माण की व्यवहार्यता जांचने के लिए रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम साइट का निरीक्षण करेगी। रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट्स यूनिट, नई दिल्ली ने इस संदर्भ में पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार अंबाला डिवीजन के अंबाला–कालका सेक्शन में 236.300 किलोमीटर पर घग्गर–चंडीगढ़ स्टेशन खंड के बीच ढकोली रेलवे फाटक पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण के लिए 25 मार्च की सुबह 9 बजे संयुक्त टीम व्यवहार्यता जांच के साथ साइट का निरीक्षण करेगी।
रेलवे अधिकारियों ने जिला प्रशासन से राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को आवश्यक भूमि दस्तावेजों सहित मौके पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। निरीक्षण के दौरान राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) की संयुक्त जांच और निशानदेही की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। यह पूरी कार्रवाई राज्य प्राधिकरण और रेलवे विभाग के आपसी समन्वय से की जा रही है। रेलवे की आरएसपी यूनिट के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से संपर्क कर संयुक्त कार्यक्रम तय किया है। रेलवे प्रशासन ने इस परियोजना को अत्यंत जरूरी बताते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
लोगों में खुशी की लहर
संयुक्त निरीक्षण की खबर फैलते ही ढकोली, पीरमुछल्ला और आसपास की सोसाइटियों में खुशी का माहौल है। लाखों लोगों का जीरकपुर और चंडीगढ़ आने-जाने का मुख्य रास्ता यही रेलवे फाटक है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को रोजाना लंबे जाम और देरी का सामना करना पड़ता है। आरओबी निर्माण की दिशा में बढ़ते कदमों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
पहले अंडरब्रिज अब ओवरब्रिज बनेगा
ढकोली रेलवे फाटक पर पहले अंडरब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन डिजाइन में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद इस स्थान पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजा गया था। रेलवे मंत्रालय ने 3 दिसंबर 2025 को इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 65 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर स्वीकृति पत्र जारी कर दिया था। वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। ढकोली रेलवे फाटक पर आरओबी बनने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि जीरकपुर–चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात भी सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
Trending Videos