{"_id":"69c2f44663db743b0d018c8a","slug":"guru-ravidas-ayurveda-university-to-take-over-dayalpura-ayush-hospital-mohali-news-c-71-1-mli1016-140562-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दयालपुरा आयुष अस्पताल को टेकओवर करेगा गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दयालपुरा आयुष अस्पताल को टेकओवर करेगा गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वार्ड नंबर 25-26 के गांव दयालपुरा में वर्षों से अधूरा पड़ा आयुष अस्पताल प्रोजेक्ट अब फिर से सुर्खियों में है। लंबे समय से सफेद हाथी बना इस प्रोजेक्ट को जल्द चालू करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आयुर्वेद विभाग पंजाब इस अस्पताल को होशियारपुर स्थित गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी को सौंपने की तैयारी में है। इससे यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। विभाग के अनुसार अस्पताल को टेकओवर करने का प्रस्ताव खुद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भेजा है। पंजाब सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। खास बात यह है कि इस पर फैसला लेने वाली हाई-लेवल कमेटी में प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी शामिल हैं। इससे इस योजना के जल्द अमल में आने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
60-90 दिन में मरम्मत, चोरी का नुकसान होगा पूरा
बीते समय में अस्पताल भवन में चोरी और रखरखाव की कमी के कारण इसकी हालत खंडहर जैसी हो गई थी। बिजली की तार, खिड़कियां और सेनीटरी का सामान चोरी होने से प्रोजेक्ट ठप हो गया था। अब विभाग ने 60 से 90 दिन के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। मरम्मत के बाद अस्पताल को यूनिवर्सिटी को सौंपा जाएगा और साथ ही स्टाफ भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी।
आधुनिक सुविधाओं के साथ बनेगा ट्रीटमेंट व रिसर्च सेंटर
अस्पताल यूनिवर्सिटी को सौंपे जाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसे केवल इलाज केंद्र ही नहीं, बल्कि एक आधुनिक शिक्षण और शोध संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ पंचकर्म और अन्य आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यूनिवर्सिटी के पास पहले से ही संसाधन और विशेषज्ञ स्टाफ मौजूद है, जिससे संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
दयालपुरा गांव में आयुष अस्पताल में हुए नुकसान की भरपाई का काम शुरू कर दिया है। अगले दो माह में मरम्मत पूरा करने का लक्ष्य है। अस्पताल यूनिवर्सिटी को सौंपने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। जल्द अंतिम बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि तीन माह के भीतर काम पूरा कर स्टाफ भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। - डाॅक्टर रमन खन्ना, डायरेक्टर, आयुर्वेद विभाग पंजाब।
Trending Videos