{"_id":"69c0a8584026b6892c01b4bc","slug":"chandigarh-murder-case-revelation-shooter-piyush-contracted-for-four-murders-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ हत्याकांड में खुलासा: शूटर पीयूष को मिली थी चार हत्याओं की सुपारी, पुलिस ने टैटू से ढूंढ निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ हत्याकांड में खुलासा: शूटर पीयूष को मिली थी चार हत्याओं की सुपारी, पुलिस ने टैटू से ढूंढ निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
सार
चंडीगढ़ में चरणप्रीत नागर उर्फ चीनी हत्याकांड के आरोपी पीयूष पहलवान को पंजाब में चार लोगों को निशाना बनाना था। इनमें गैंगस्टर लक्की पटियाल के विरोधी गुट के सदस्य और एक कारोबारी शामिल था।
चंडीगढ़ में हत्या
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ के चर्चित चरणप्रीत नागर उर्फ चीनी हत्याकांड में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन उर्फ पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) को पंजाब में चार लोगों की हत्या की सुपारी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे वापस मलेशिया लौटना था।
जांच में खुलासा हुआ है कि जिन चार लोगों को निशाना बनाना था, उनमें गैंगस्टर लक्की पटियाल के विरोधी गुट के सदस्य और एक कारोबारी शामिल था। कारोबारी से रंगदारी मांगनी थी और इनकार करने पर उस पर फायरिंग की योजना थी।
Trending Videos