{"_id":"69c3eac4b537d568f90328fc","slug":"725-lakh-cheated-on-the-pretext-of-profit-on-investment-palwal-news-c-24-1-pal1006-122763-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 7.25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 7.25 लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज, भरोसे में लेने के लिए एप डाउनलोड करवाकर दिखाया फर्जी मुनाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में एक युवक को निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगा गया। आरोपियों ने पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और भरोसे में लेने के लिए वहां पर अन्य फर्जी निवेशकों को होने वाले मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाए गए। इसके बाद झांसे में लेकर एक एप डाउनलोड करवाया गया और वहां पीड़ित का भी फर्जी मुनाफा दिखाया गया। इस तरह उससे अलग-अलग 7.25 लाख रुपये निवेश के नाम पर ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित दिनेश कुमार ने शिकायत में बताया कि फरवरी माह में उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में राजेश मोदी नामक व्यक्ति खुद को सीनियर स्टॉक मार्केट एनालिस्ट बताकर निवेश संबंधी सलाह देता था। ग्रुप में अन्य सदस्य भी मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, मीना जोशी नाम की महिला ने व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उसे न्यू बेरी एप के जरिये आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा।
आरोपी द्वारा दिए गए बैंक और यूपीआई खातों में दिनेश कुमार ने दो अलग-अलग आईपीओ के लिए 7 लाख 25 हजार 344 रुपये ट्रांसफर कर दिए। एप में मुनाफा दिखने से उन्हें भरोसा हो गया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हो सकी। आरोप है कि बार-बार नई निवेश योजनाओं में पैसे फंसाकर और अधिक रकम जमा करने का दबाव बनाया गया। तब जाकर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos