सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand for setting a deadline for waste management intensifies in Mohali

Mohali News: मोहाली में कूड़ा प्रबंधन पर समय सीमा तय करने की मांग तेज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Demand for setting a deadline for waste management intensifies in Mohali
विज्ञापन
मोहाली। कॉन्फेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने शहर में लंबे समय से चल रही कूड़ा प्रबंधन जैसी समस्या के समाधान के लिए स्पष्ट समय सीमा तय करने की मांग उठाई है। संस्था के प्रधान केके सैनी और पैट्रन एमएस औजला ने बताया कि एसोसिएशन ने निगम कमिश्नर को मांग पत्र भी सौंपा है। सैनी ने बताया कि कूड़ा प्रबंधन की समस्या करीब 15 वर्षों से लंबित है। इस पर कई सर्वे भी हो चुके हैं। बैठक में बरसाती पानी की निकासी, खराब सड़कों और बड़े पेड़ों की देखभाल जैसे मुद्दे भी उठाए गए। एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि कूड़ा प्रबंधन प्रोजेक्ट के लिए तकनीक चयन, टेंडर जारी करने, वर्क ऑर्डर और प्लांट स्थापना की समय सीमा तय की जाए और हर माह प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने बताया कि कमिश्नर ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी और 15 दिन के भीतर कूड़े के ढेर हटाने के साथ रोजाना रीसाइक्लिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा निगम कमिश्नर से बैठक के दौरान कूड़ा प्रबंधन की गंभीर समस्या के अलावा बरसाती पानी की निकासी, सड़कों की खराब हालत और बड़े पेड़ों की देखभाल जैसे मुद्दे भी उठाए गए। इस मौके पर संस्था के पैट्रर्न एमएस औजला ने कूड़ा प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed