सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drivers stop their autos mid-road to pick up passengers, increasing the risk on the Chandigarh-Ambala highway.

Mohali News: बीच सड़क ऑटो रोककर सवारी उठाते चालक, चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर बढ़ा खतरा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Drivers stop their autos mid-road to pick up passengers, increasing the risk on the Chandigarh-Ambala highway.
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से लग रहा जाम, लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ऑटो चालकों की मनमानी के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सवारी लेने के लिए कई ऑटो चालक बीच सड़क पर ही वाहन रोक देते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है और जाम की स्थिति बन जाती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
रोजाना इस मार्ग से हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन ऑटो चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार ऑटो चालक सवारी के इंतजार में सड़क के बीच या किनारे अचानक रुक जाते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर इस तरह ऑटो रोकना बेहद खतरनाक है। कई बार अचानक ऑटो रुकने से पीछे चल रहे वाहनों को ब्रेक लगानी पड़ती है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं राहगीर सीमा शर्मा का कहना है कि सुबह और शाम के समय यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है, जब ऑफिस और कॉलेज जाने वाले लोग बड़ी संख्या में सड़क पर होते हैं।
लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उनका सुझाव है कि हाईवे पर निर्धारित स्थानों पर ही सवारी बैठाने और उतारने की व्यवस्था की जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सके।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए और बीच सड़क पर वाहन रोकने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।

कोट
ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। - मनफूल सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed