पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drug use at Kharar Civil Hospital: Lawyers demand transfer of SMO

खरड़ सिविल अस्पताल में नशे का सेवन : वकीलों ने एसएमओ के तबादले की मांग की

Fri, 26 Jun 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Drug use at Kharar Civil Hospital: Lawyers demand transfer of SMO
खरड़। सरकारी सिविल अस्पताल में एक युवक ने चिट्टा (नशीला पदार्थ) का सेवन किया है। इस घटना के बाद वकीलों ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उनके तबादले की मांग की है। अस्पताल परिसर में नशे का सेवन करने की दूसरी घटना बताई जा रही है। अभिषेक मल्होत्रा, एपीएस छिब्बर और तेजिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य निदेशक तथा पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है। शिकायत के अनुसार, 22 जून 2026 की सुबह करीब सात बजे अस्पताल के शौचालय में एक युवक ने चिट्टा का सेवन किया।
विज्ञापन

नशे की अधिक मात्रा के कारण वह बेहोश होकर टॉयलेट सीट पर गिर पड़ा। दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर अस्पताल स्टाफ को संदेह हुआ। एक कर्मचारी ने युवक को बेसुध हालत में पाया। बाद में दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। वकीलों ने आरोप लगाया कि मई 2026 के अंतिम सप्ताह में भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस समय स्वास्थ्य विभाग ने 1 जून को एसएमओ के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। इसके बावजूद दोबारा घटना होने से अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, एसएमओ राजेश कुमार ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को किसी भी समय अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed