{"_id":"6a3e46a9b7a078e2610125d5","slug":"video-zorawar-singh-jora-becomes-president-of-lalru-municipal-council-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर काउंसिल लालड़ू के प्रधान बने जोरावर सिंह जोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कांउसिल लालड़ू के एक साथ प्रधान, सीनियर प्रधान और उपप्रधान
प्रधान का चुनाव शुक्रवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। नगर काउंसिल कार्यालय में पार्षदों की एक बैठक कनवीनर-कम-एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी मौजूद रहे।
नगर काउंसिल लालड़ू का प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व होने के कारण वार्ड नंबर छह से जोरावर सिंह को प्रधान बनाया गया जबकि वार्ड नंबर आठ से हरीश कुमार को सीनियर प्रधान और वार्ड नंबर चार के अमनदीप राणा को उप प्रधान बनाया गया। आम आदमी पार्टी के इन सभी पदाधिकारी के नाम वार्ड नंबर 1 से पार्षद महिमा शर्मा ने पेशकश किया जिसे बाद में सभी ने सहमति प्रकट की।
चुनाव के दौरान ईओ अशोक पथरिया बतौर सचिव थे और प्रधानगी के नाम की चिट्ठी परमिंदर सिंह गोल्डी पार्टी की ओर से लेकर पहुंचे।
इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने चुने गये प्रधान जोरावर सिंह जोरा, सीनियन उप-प्रधान हरीश कुमार व उप प्रधान अमन राणा को हार पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि जल्द ही लालड़ू में चहुमुखी विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। इस मौके पर जोरावर सिंह ने विश्वास दिलवाते हुए कहा कि नगर कांउसिल लालड़ू में बिना किसी भेद-भाव के विकास कार्य करवाए। इस मौके पर समूह पार्षदों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।