फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity bills received after four months have left Zirakpur residents shocked; the amount exceeds 20,000

Mohali News: चार महीने बाद आए बिजली बिलों ने उड़ाए जीरकपुरवासियों के होश, राशि 20 हजार रुपये पार

Sat, 15 Aug 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity bills received after four months have left Zirakpur residents shocked; the amount exceeds 20,000
जीरकपुर। बिजली के मीटर रीडरों की हड़ताल के कारण जीरकपुर के उपभोक्ताओं को चार महीने बाद बिजली के बिल मिले हैं। इन बिलों की राशि 20 हजार रुपये से अधिक होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। पहले उपभोक्ताओं को हर दो महीने में 1000 से 1500 रुपये तक का बिल मिलता था। महेश कुमार, संदीप कुमार और अन्य निवासियों ने बताया कि अचानक हजारों रुपये का बिल देखकर वे हैरान हैं। उन्होंने बिजली विभाग से नियमित रूप से हर दो महीने में बिल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ता समय पर भुगतान कर सकेंगे। पीएसपीसीएल जीरकपुर के एसडीओ वाणिज्यिक हेमंत कुमार ने बताया कि मीटर रीडरों की हड़ताल के कारण गैर-स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की रीडिंग नहीं हो पाई थी। हड़ताल सितंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक और फिर अप्रैल से जुलाई 2026 तक चली। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के बिल नियमित रूप से बनते रहे। हेमंत कुमार ने स्पष्ट किया कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ केवल तभी मिलता है जब खपत 300 यूनिट तक हो। यदि खपत इससे अधिक होती है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा बिल देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed