फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Power outages causing misery amidst sweltering heat; unscheduled eight-hour cuts halt water supply and mobile charging

Mohali News: उमस भरी गर्मी में रुला रही बिजली, आठ घंटे अघोषित कट से पानी-मोबाइल चार्जिंग ठप

Sat, 15 Aug 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Power outages causing misery amidst sweltering heat; unscheduled eight-hour cuts halt water supply and mobile charging
मोहाली। जिले में उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण बिजली का संकट गहरा गया है। बिजली की मांग में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसके चलते मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में आठ घंटे तक के अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। इन कटों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे पानी की किल्लत, मोबाइल चार्जिंग की समस्या और छोटे कारोबारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मोहाली, जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी, कुराली और नयागांव सहित सभी जगह यह हालात बने हुए हैं। बिजली की खपत गर्मी में बढ़कर 590 मेगावाट पहुंच गई है, जो ठंड के मौसम की 514 मेगावाट की खपत से 76 मेगावाट अधिक है। शहर के कई इलाकों, विशेषकर फेज-2, 3, 5, 8 और 9 में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर में पांच से आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। दोपहर दो बजे से रात सात बजे तक लगातार पांच घंटे का अघोषित कट भी दर्ज किया गया, वहीं सुबह भी बिजली कटौती से पानी की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

पानी की मोटरें बंद, टंकियां नहीं भर सकीं
फेज-5 निवासी तरमिंदर सिंह, फेज-2 निवासी विकास गोयल ने बताया कि बिजली बंद रहने का सबसे ज्यादा असर पानी की सप्लाई पर पड़ा। घरों में पानी की टंकी भरने के लिए का इस्तेमाल होता है, वहां मोटर नहीं चल सकी। इससे कई परिवारों को रोजमर्रा के काम के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। बिजली कट का समय बढ़ने पर पानी की समस्या भी गंभीर होती चली गई।
विज्ञापन



मोबाइल चार्ज नहीं होने से बढ़ी चिंता
बिजली गुल रहने के दौरान मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाने से लोगों को जरूरी कॉल करने में भी परेशानी हुई। कई लोगों ने अपने वाहनों में मोबाइल चार्ज करने का सहारा लिया। खरड़ निवासी निहारिका सिंघल, वंदना अग्रवाल ने बताया कि बिजली के अघोषित कट आठ घंटे तक लग रहे हैं। आज के समय में मोबाइल केवल बातचीत का माध्यम नहीं है, बल्कि बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान और जरूरी कामों के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में मोबाइल की बैटरी खत्म होना भी बड़ी परेशानी बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का काम हुआ प्रभावित
फेज-2 के दुकानदार अखिल कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से बाजारों में दुकानदारों का काम भी प्रभावित हुआ। कंप्यूटर, प्रिंटर, ऑनलाइन भुगतान मशीन और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने के कारण ग्राहकों को इंतजार करना पड़ा। कुछ दुकानदारों ने जनरेटर या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था से काम चलाया, लेकिन छोटे दुकानदारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च का कारण बना।


लोगों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की
फेज-5 निवासी सुनीरा मित्तल ने बताया कि बिजली कट की स्थिति में विभाग को समय रहते लोगों को जानकारी देनी चाहिए, ताकि वे पानी की टंकियां भर सकें और मोबाइल सहित जरूरी उपकरण चार्ज कर सकें। लोगों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और बार-बार होने वाले कट से राहत दिलाने की मांग की है। गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।



उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। ग्रिड क्षमता बढ़ाए जाने के बाद मांग अधिक है। इस कारण बिजली कट बना है। उमस भरी गर्मी में यह हाल है। जल्द ही पूरे शहर की बिजली का लोड बढ़ाया जाएगा। - अक्षय कुमार, एक्सईएन, पावर ग्रिड मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed