फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Sector-110 staged a protest against TDI Builder, alleging arbitrary charges

Mohali News: टीडीआई बिल्डर के खिलाफ सेक्टर-110 के लोगों ने दिया धरना, मनमानी वसूली का लगाया आरोप

Sat, 15 Aug 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Residents of Sector-110 staged a protest against TDI Builder, alleging arbitrary charges
मोहाली। सेक्टर-110 के निवासियों ने टीडीआई बिल्डर के मुख्य कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बिल्डर पर मनमानी करने और निवासियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजविंदर सिंह सराओ के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। सोसाइटी के नेताओं ने आरोप लगाया कि कम्युनिटी सेंटर के लिए निर्धारित जगह पर क्लब को मंजूरी दी गई है। इससे क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटर के लिए कोई जगह नहीं बची है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्लब की आजीवन सदस्यता के अलावा वार्षिक शुल्क भी निवासियों से वसूला जा रहा है। संपत्ति की खरीद-फरोख्त के समय एनओसी जारी करने के नाम पर पुराने वर्षों के खर्च भी लिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने रखरखाव शुल्क लेने के बावजूद सड़कों की मरम्मत न होने की शिकायत की। रखरखाव राशि के आय-व्यय का विवरण भी निवासियों को उपलब्ध नहीं कराया जाता। निवासियों ने संपत्ति हस्तांतरण और पंजीकरण से जुड़े मामलों में मनमाने जुर्माने व शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। निर्माण से संबंधित मामलों में भी ऐसे ही शुल्क लिए जा रहे हैं। उपचारित पानी के निपटान के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्कूल परिसर पर गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। निवासियों ने यह गंभीर आरोप लगाया। इसके अलावा, पिछले तीन वर्षों से पर्याप्त सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। इस कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन



निवासियों की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान एमएल शर्मा, अमरजीत सिंह शेखों, हरमिंदर सिंह सोही, बंत सिंह भुल्लर और हरपाल सिंह सहित कई अन्य निवासियों ने भी संबोधित किया। मोहित मदान, संजय वीर, प्रकाश शर्मा, अश्वनी राणा, हरजिंदर सिंह, सुनील गुप्ता, अरविंद शर्मा, मास्टर सुरमुख सिंह और जसवीर सिंह गड़ांग भी मौजूद थे। नेताओं ने बिल्डर को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बिल्डर के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed