सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity line dispute on Tyud-Kharar road, villagers stopped work

Mohali News: त्यूड़-खरड़ रोड पर बिजली लाइन विवाद, ग्रामीणों ने काम रोका

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity line dispute on Tyud-Kharar road, villagers stopped work
विज्ञापन
खरड़। त्यूड़ से हरलालपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर नई बिजली लाइन बिछाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने निजी कंपनी को लाभ पहुँचाने और अवैध बस्ती को बिजली आपूर्ति करने के आरोप लगाते हुए काम रोक दिया।
Trending Videos

गांव के सरपंच गुरदीप सिंह टिंकू और ब्लॉक समिति सदस्य जगतार सिंह ने कहा कि खंभों की वजह से फसल और ट्रॉली आवागमन प्रभावित होगा और क्षेत्र में बिजली संकट बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने विभागीय दस्तावेज दिखाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर हरकनवाल सिंह ने सभी आरोप खारिज किए। उन्होंने कहा कि कार्य पूरी तरह सरकारी जमीन पर और नियमानुसार किया जा रहा है, किसी निजी कॉलोनी को लाभ नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed