सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Extremists raided four hotels at midnight, freeing eight young women

Mohali News: आधी रात को चरमपंथियों का धावा, चार होटलों से आठ युवतियां को मुक्त कराया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Extremists raided four hotels at midnight, freeing eight young women
विज्ञापन
जीरकपुर। शुक्रवार देर रात उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब चरमपंथियों और समाजसेवियों ने एकजुट होकर चार होटलों में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यह कार्रवाई कालका-शिमला हाईवे पर मौजूद होटल गिन्नी, संगम, हरियाणा के अलावा एक अन्य होटल में की गई। इस दौरान भारी हंगामा हुआ और मौके से आठ युवतियों को मुक्त कराया गया। ने होटल संचालकों और मैनेजर सहित चार लोगों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने रेस्क्यू की गई युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के पीछे और किन सफेदपोशों का हाथ है।
Trending Videos

कौमी इंसाफ मोर्चा के नेता मनिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि हाईवे किनारे मौजूद इन होटलों में लंबे समय से अवैध धंधे संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण ही यह धंधा फल-फूल रहा है। अगर पुलिस समय रहते सख्ती दिखाए, तो आम जनता और समाजसेवियों को रात के समय सड़कों पर उतरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस दौरान निहंग सिंहो का स्थानीय लोगों ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सील खुलने के बाद फिर शुरू हुआ गंदा धंधा
करीब दो माह पूर्व प्रशासन ने कालका-शिमला हाईवे पर स्थित होटल गिन्नी, संगम और हरियाणा सहित कई होटलों पर छापा मारकर उन्हें सील कर दिया था। जानकारी के अनुसार इन होटलों ने हाल ही में दोबारा काम शुरू किया था। आरोप है कि ताले खुलते ही यहां फिर से देह व्यापार का धंधा पैर पसारने लगा। इससे इलाके में गहरा रोष है।




ये होटल पहले सील किए गए थे, जिन्हें संचालकों ने हाईकोर्ट से अनुमति लेकर दोबारा खुलवाया है। अब फिर से यहां गैरकानूनी गतिविधियां पाई गईं, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रात की घटना के संबंध में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। सबूतों के आधार पर जांच जारी है।-गजलप्रीत कौर, एएसपी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed