सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fourth accused arrested in father's murder case; daughter and her lover already in custody

Mohali News: पिता के कत्ल मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, बेटी और प्रेमी पहले ही हिरासत में

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in father's murder case; daughter and her lover already in custody
विज्ञापन
खरड़। अपने पिता गुरसेवक सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतक की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी विकास शाह सहित तीन आरोपी पहले ही हिरासत में हैं। गुरसेवक सिंह की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह अपनी बेटी के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे। पुलिस ने दीपक को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।


पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी विकास शाह और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पिता गुरसेवक सिंह (46) का बेरहमी से कत्ल किया था। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया गया था। थाना सिटी पुलिस ने नाबालिग बेटी और विकास शाह के खिलाफ अपहरण, हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। नाबालिग बेटी को सुधार घर भेजा गया है, जबकि विकास शाह जेल में है। गुरसेवक सिंह एक महीना पहले ही एनडीपीएस मामले में साढ़े चार साल की जेल काटकर घर लौटे थे। घर आने पर उन्होंने अपनी नाबालिग बड़ी बेटी का दाऊं माजरा के विकास शाह के साथ प्रेम प्रसंग देखा। बेटी शादी करने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन नाबालिग होने के कारण पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इस बात को लेकर घर में रोजाना झगड़े होते रहते थे। बेटी ने कई बार परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या की पूरी साजिश

1 मई की रात को आरोपी बेटी ने पेट दर्द का बहाना बनाया। उसने अपने पिता गुरसेवक सिंह को सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाने के लिए कहा। अस्पताल में उसका प्रेमी विकास शाह इंतजार कर रहा था। बेटी ने बहाने से प्रेमी को भी गाड़ी में बैठा लिया। वे मोरिंडा के कजौली जल संयंत्र की ओर चल पड़े। वहां पहुंचकर दोनों ने दोस्तों के साथ मिलकर ब्लेड से गुरसेवक सिंह का गला काट दिया। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन




पत्नी को हुआ शक, ऐसे हुआ खुलासा

गुरसेवक सिंह की पत्नी राजवंत कौर 26 अप्रैल को अपने भाई के पास गई हुई थीं। 2 मई को जब वह घर लौटीं तो उन्हें पति कहीं दिखाई नहीं दिए। काफी तलाश करने पर भी गुरसेवक सिंह का कोई सुराग नहीं मिला। आखिर में उन्हें अपनी बेटी और उसके प्रेमी पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन जांचा तो व्हाट्सएप पर सारी साजिश का खुलासा हो गया।



पुलिस की कार्रवाई और अन्य आरोपी

पुलिस ने नाबालिग बेटी और विकास शाह को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एसएचओ सिटी खरड़ अमरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में युवती समेत तीन आरोपी पहले ही पुलिस हिरासत में आ चुके हैं। हालांकि, अभी भी एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed