{"_id":"69dea3890152bb553403cf57","slug":"harmilap-nagar-phase-1-old-ones-failing-no-space-for-new-bores-mohali-news-c-71-1-mli1016-141289-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमिलाप नगर फेज-1 : पुराने हो रहे फेल, नए बोर के लिए जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमिलाप नगर फेज-1 : पुराने हो रहे फेल, नए बोर के लिए जगह नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के हरमिलाप नगर फेज-1 में नगर परिषद को ट्यूबवेल लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। इसकी मुख्य वजह भविष्य की योजना बनाए बिना नगर परिषद की काटी गईं कॉलोनियां हैं। नगर परिषद ने ट्यूबवेल लगाने के लिए फेज-1 में कोई जगह नहीं छोड़ी है। फिलहाल जीरकपुर नगर परिषद के लिए यह बड़ी चुनौती है। जहां पुराने ट्यूबवेल लगे हैं, उस क्षेत्र में अब बोरिंग सफल नहीं हो रहे हैं। वहां पर्याप्त भू-जल नहीं मिल रहा है। यह नगर परिषद के लिए नहीं बल्कि फेज-1 में रहने वाली करीब तीन हजार से अधिक की आबादी के लिए चिंता का विषय है।
स्थानीय निवासी बालकिशन सिंह ने जल संकट पर चिंता प्रकट कर नगर परिषद पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार हरमिलाप नगर फेज-1 में आए दिन पानी आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। लगातार तीन-तीन दिन तक घरों में पानी नहीं पहुंचता है। मजबूरी में लोग खुद की जेब से रुपया खर्च कर पानी मंगाकर रोजमर्रा के काम करते हैं। फेज-1 में रहने वाली करीब तीन हजार की आबादी सीधे तौर पर इससे प्रभावित है। ठेकेदार कुलदीप के मुताबिक हरमिलाप नगर फेज-1 में वर्तमान समय में चार ट्यूबवेल लगे हैं। इनमें तीन बोर 15 साल पुराने हैं। इनमें पानी की कमी हो गई है। अगर अधिक समय के लिए इनसे जलापूर्ति की जाती है तो मिट्टी आने लगता है। पानी का दबाव भी बहुत कम हो जाता है। इनका पता नहीं कब साथ छोड़ दें। ठेकेदार ने बताया कि एक बोर की मियाद दस साल होती है। ये अपनी मियाद से पांच से अधिक चल चुके हैं। संवाद
एक ट्यूबवेल को बिजली कनेक्शन का इंतजार
नगर परिषद ने हरमिलाप नगर फेज-1 के संकट को दूर करने के लिए एक माह पहले नया बोरिंग किया है। पर्याप्त जगह न मिलने के कारण सड़क की हद में बोरिंग किया गया है। यह अभी तक चालू नहीं हुआ है। उसका काम अभी तक अधर में ही लटका हुआ है। जेईई सवनीत के मुताबिक नए बोरिंग को चालू करने के लिए बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। सितंबर 2025 में नगर परिषद ने हरमिलाप नगर फेज-1 में ट्यूबवेल लगाने के लिए पर्याप्त जगह न मिलने के कारण मुख्य गेट के पास सड़क के पास बोरिंग का काम शुरू किया। इसमें करीब तीन माह से अधिक का समय लगा था। पहले एक बोरिंग किया जो कि फेल साबित हुआ। इसके बाद सड़क पर ही दूसरा बोरिंग किया उसमें भी सफलता नहीं मिली है। जमीन के अंदर पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया है।
लंबे कट भी बन रहे जलापूर्ति में बाधा
हरमिलाप नगर फेज-1 में ट्यूबवेल साथ नहीं दे रहे हैं। इससे भी बड़ी समस्या बिजली की आए दिन होने वाली लंबी कटौती भी है। बिजली के छह से सात घंटे लंबे कट लगने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पाते हैं। इस कारण लोगों के घरों में जरूरत के मुताबिक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। - कुलदीप सिंह, ठेकेदार
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X