सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kidney transplant racket operating in Mohali

मोहाली में चल रहा था किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट: 25 लाख में होता था सौदा, नेपाल से लाते डोनर; मुख्य आरोपी फरार

अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
सार

सूत्रों के अनुसार एक किडनी का सौदा 25 लाख रुपये में तय किया जाता था और इस नेटवर्क की जड़ें देशभर में फैली थीं। नेपाल से डोनर बुलाकर ट्रांसप्लांट किए जाते थे।
 

Kidney transplant racket operating in Mohali
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुख सेवा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार एक किडनी का सौदा 25 लाख रुपये में तय किया जाता था और इस नेटवर्क की जड़ें देशभर में फैली थीं। नेपाल से डोनर बुलाकर ट्रांसप्लांट किए जाते थे।

Trending Videos


वर्ष 2023 में एसके अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। आरोपी सुख सेवा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के नाम से दोबारा नया सेंटर खोलकर गैरकानूनी तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करने लगे। किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट की जांच के लिए एसएसपी मोहाली ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अस्पताल में बिना सरकारी अनुमति के किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे के दौरान सर्जरी अंतिम चरण में थी, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी डॉ. मनप्रीत कौर भाग निकली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में डोनर आशीष थमन (नेपाल निवासी) और रिसीवर वरिंदरपाल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। अभी तक उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि डोनर को तीन दिन पहले ही नेपाल से बुलाया गया था और उसकी रिसीवर से पहली मुलाकात अस्पताल में ही हुई थी।

अटेंडेंट बनकर आए थे आरोपी, दो गिरफ्तार
पुलिस ने गुजरात के महेंद्र कुमार मनसुखभाई पटेल और राजस्थान के राकेश कुमार नानूमा को गिरफ्तार किया है, जिन्हें अटेंडेंट के रूप में बुलाया गया था। दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीजों को इन्हीं के सहारे छोड़ रखा था।

सौदे की रकम की जांच जारी
एसएसपी हरमनदीप हंस ने कहा कि मरीजों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ होगा कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कितने में सौदा हुआ था और पहले कितने ऐसे ऑपरेशन किए गए हैं। एसआईटी पूरे नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed