सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Prostitution racket busted, seven girls rescued, four accused arrested

Mohali News: देह व्यापार का भंडाफोड़, सात युवतियां रेस्क्यू, 4 आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Prostitution racket busted, seven girls rescued, four accused arrested
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर एक देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। जीरकपुर पुलिस ने पटियाला हाईवे पर मौजूद होटल एके ग्रैंड में देर रात छापा मारा। इसमें पुलिस ने सात युवतियों को रेस्क्यू किया। इस धंधे को संचालित करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर जीरकपुर पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एएसपी गजलप्रीत कौर स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।
Trending Videos

छापे के दौरान पुलिस टीम ने होटल के कमरों की जांच की, जहां से सात युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद होटल स्टाफ और प्रबंधन से पूछताछ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि शहर में होटल और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं संदिग्ध गतिविधियां नजर आएं तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed