फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   IEAT teachers demand salary based on qualifications; stage protest.

Mohali News: आईईएटी शिक्षकों की योग्यता के अनुसार वेतन की मांग, दिया धरना

Thu, 13 Aug 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
IEAT teachers demand salary based on qualifications; stage protest.
मोहाली। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार वेतन नहीं मिलने से नाराज आईईएटी शिक्षकों ने बुधवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के गेट के बाहर धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि वे पिछले 16-17 साल से सरकारी स्कूलों में विशेष जरूरत वाले बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

आईईएटी शिक्षक संगठन पंजाब की राज्य अध्यक्ष परमजीत कौर पखोवाल ने कहा कि शिक्षक पहली से 12वीं कक्षा तक मानसिक और शारीरिक दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सामान्य शिक्षकों से अलग और चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया कि कई शिक्षक एनटीटी, ईटीटी, बीएड, स्पेशल बीएड और टीईटी जैसी योग्यताएं रखते हैं। इसके बावजूद उन्हें केवल 12वीं के आधार पर वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उनकी मौजूदा योग्यता को ध्यान में रखकर वेतन तय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने 2364 ईटीटी परीक्षा पास उम्मीदवारों को अनुभव के 10 अंक देने और 89 स्पेशल बीएड व टीईटी पास उम्मीदवारों को स्पेशल एजुकेटर की पोस्ट देने की मांग की। इसके अलावा छह बचे शिक्षकों को जल्द नियमित नियुक्ति आदेश देने और तबादला पोर्टल खोलने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed