फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Azizpur refused to hand over land to GMADA.

Mohali News: अजीजपुर के निवासियों ने गमाडा को जमीन देने से किया इनकार

Thu, 13 Aug 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Residents of Azizpur refused to hand over land to GMADA.
लांडरां/बनूड़। पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति के तहत गमाडा द्वारा आसपास के गांवों की जमीन लेने का मामला गरमा गया है। नजदीकी गांव अजीजपुर के निवासियों ने गमाडा को जमीन देने से साफ इनकार कर दिया है। गांववासियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इसकी जानकारी गमाडा अधिकारियों को भी दे दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुखवीर सिंह सुखा, फिरोज भट्टी, साजिद भट्टी, अकबर भट्टी, यादविंदर सिंह, रणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह नंबरदार, जगदीप सिंह, प्रकाश सिंह, कर्म सिंह, धर्मपाल, सुरेश कुमार, सलिंदर सिंह, गुरमुख सिंह, बलजीत सिंह, पंचायत सदस्य राशिद मोहम्मद आदि ने बताया कि गमाडा अधिकारियों ने गांव की जमीन लेने संबंधी लिखित पत्र सरपंच, नंबरदार और अन्य निवासियों को दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर जमीन न देने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में अधिकतर छोटे किसान हैं, जो सब्जियों की खेती कर परिवार का गुजारा चलाते हैं। प्रस्ताव सौंपने के बावजूद अधिकारियों ने दोबारा ग्रामीणों को जमीन देने के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने फिर साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पुयाध क्षेत्र के अध्यक्ष माखन सिंह गीगेमाजरा और कमलजीत सिंह कमा बड़ी ने कहा कि लैंड पूलिंग नीति के जरिए किसानों की जमीन जबरन लेने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों के प्रस्ताव के बावजूद जमीन लेने की कवायद को निंदनीय बताया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
इस मौके पर सदीक खान, पंच हरदीप सिंह, जसविंदर सिंह, हरपाल सिंह, कमलजीत सिंह, अवतार सिंह, राम सिंह काका, गुरदीप सिंह, मेहरबान सहित बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ नारेबाजी भी की।

फोटो :
लांडरां /बनूड़।बातचीत करते हुए किसान नेता और गांव अजीजपुर के निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed