{"_id":"69f26e2675ab8f4b8b046924","slug":"jeweller-duped-of-rs-68600-ring-in-zirakpur-mohali-news-c-71-1-mli1016-141890-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में ज्वेलर से 68,600 की अंगूठी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में ज्वेलर से 68,600 की अंगूठी ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना में दिनदहाड़े हुई एक शातिर ठगी की घटना ने स्थानीय ज्वेलर्स को चिंता में डाल दिया है। गुरदेव ज्वेलर्स नामक दुकान पर दो युवकों ने बेहद चालाकी से दुकानदार को झांसा देकर 68,600 रुपये की सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक दुकान पर पहुंचे थे। एक युवक बाहर मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा अंदर आया और सोने की अंगूठियां देखने लगा। काफी देर तक अलग-अलग डिजाइन देखने के बाद उसने 68,600 रुपये की एक अंगूठी पसंद की। इसके बाद उसने दुकानदार को भरोसे में लेने के लिए मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान करने का नाटक किया।
आरोपी ने अपने मोबाइल पर एक फर्जी ट्रांजैक्शन सक्सेस मैसेज दिखाकर दुकानदार राहुल वर्मा को विश्वास दिला दिया कि भुगतान हो चुका है। जैसे ही दुकानदार ने भरोसा किया, आरोपी अंगूठी लेकर बाहर निकला और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।
कुछ समय बाद जब दुकानदार ने अपने बैंक खाते में भुगतान की जांच की तो कोई रकम प्राप्त नहीं हुई। तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी गई।
दुकान के मालिक संदीप वर्मा ने स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी दी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जिससे जल्द पहचान और गिरफ्तारी की उम्मीद की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके के ज्वेलर्स में भय का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि अब वे बिना भुगतान की पुष्टि के कोई भी कीमती सामान नहीं देंगे।
बॉक्स
ज्वेलर्स के लिए सावधानी बरतने के सुझाव:
केवल मोबाइल स्क्रीन पर दिखाए गए पेमेंट मैसेज पर भरोसा न करें।
बैंक खाते में राशि आने की पुष्टि के बाद ही सामान सौंपें।
दुकान में सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Trending Videos