{"_id":"69f26ebe6ded5eb9b30c47a5","slug":"sitarpur-link-road-on-ventilator-no-one-is-taking-any-notice-mohali-news-c-71-1-mli1016-141883-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सीतारपुर लिंक रोड वेंटिलेटर पर, कोई सुध तक नहीं ले रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सीतारपुर लिंक रोड वेंटिलेटर पर, कोई सुध तक नहीं ले रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को जोड़ने वाला सीतारपुर लिंक रोड वेंटिलेटर पर चल रहा है, जिसकी कोई सुध लेता नहीं दिख रहा है। सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि गाड़ी चलाने वाले और राहगीर अपनी गाड़ियों को गड्ढे से बचाने की कोशिश करते रहते हैं। उक्त सड़क को बने हुए 4 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक इस सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है। गांव सीतारपुर के रहने वाले पंच गुरजंट सिंह, जगतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, नरिंदर कुमार, इंदरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, मंदीप सिंह और बलजीत सिंह बल्लू आदि ने बताया कि यह सड़क इलाके की कई बड़ी कंपनियों और गांवों को अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से जोड़ती है, लेकिन इसकी खस्ता हालत के कारण राहगीरों का इससे रोजाना गुजरना बहुत मुश्किल हो गया है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 18 फीट चौड़ी बनाई गई इस सड़क की हालत बहुत खराब है। पंजाबी ढाबा से गांव सीतारपुर तक करीब 2-3 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत बहुत खराब है। गांव सीतारपुर के निवासियों ने बताया कि सीतारपुर संपर्क सड़क अब सड़क बनकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिसके ऊपर से गुजरना मौत को दावत देने जैसा है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। थोड़ी सी बारिश में ही इस सड़क के गड्ढों में कई दिनों तक पानी भरा रहता है। जब बड़ी गाड़ियां इन गड्ढों से गुजरती हैं तो जमा हुआ गंदा पानी छोटी गाड़ियों पर गिरता है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस सड़क को जल्द ही ठीक किया जाए।
जल्द ही सड़क का काम शुरू किया जाएगा
पंजाब मंडी बोर्ड जिला मोहाली के एसडीओ ययाति शर्मा ने कहा कि उक्त सड़क का प्रपोजल अधिकारियों को भेजा गया है, जब भी प्रपोजल मंजूर होगा, जल्द ही टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा और इस सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos