सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Marriage arranged to obtain Canadian visa, case filed against four people including the bride

Mohali News: कनाडा का वीजा लेने के लिए करवाई शादी, दुल्हन सहित चार पर केस दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Marriage arranged to obtain Canadian visa, case filed against four people including the bride
विज्ञापन
जीरकपुर। शादी के नाम पर धोखाधड़ी, साजिश और चोरी के आरोप में जीरकपुर थाना पुलिस ने दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत ग्रीन एनक्लेव निवासी तिलक राज शर्मा ने दी है। शिकायत के अनुसार उनके बेटे मनुश शर्मा की शादी 4 नवंबर 2024 को जालंधर में दीक्षा शर्मा से हुई थी। शादी का पंजीकरण भी विधिवत कराया गया था। परिवारों की सहमति से तय हुआ था कि एक साल बाद ही दांपत्य जीवन शुरू होगा। 23 नवंबर 2025 को रिसेप्शन के बाद दीक्षा पहली बार जीरकपुर स्थित ससुराल आई।
Trending Videos

शिकायतकर्ता का आरोप है कि दीक्षा का जालंधर निवासी युवक से पहले से संबंध था। उसने कनाडा का पीआर धारक उनके बेटे से केवल वीजा का लाभ लेने के उद्देश्य से विवाह किया। आरोप है कि 2 दिसंबर 2025 को युवक ने फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। 3 दिसंबर को दीक्षा अपने मायके लौट गई। इसके बाद घर से सोने के गहने और 50 हजार रुपये साथ ले जाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के बाद पुलिस ने दीक्षा शर्मा, उसके पिता नरेश शर्मा, माता किरण लता और भाई साहिल शर्मा निवासी जालंधर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जांच में शामिल होने के नोटिस दिए गए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed