सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Special checkpoints in Mohali on Holi, border area to remain sealed

Mohali News: होली पर मोहाली में स्पेशल नाके, बॉर्डर एरिया रहेगा सील

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Special checkpoints in Mohali on Holi, border area to remain sealed
विज्ञापन
मोहाली। होली के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने स्पेशल नाकाबंदी लगाने के साथ बॉर्डर एरिया सील करने का निर्णय लिया है। मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। 3बी2 मार्केट, फेज-7 और सेक्टर-70 समेत प्रमुख स्थानों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। एसएसपी हरमन हंस ने बताया कि डीएसपी सिटी-1 और सिटी-2 को अपने-अपने क्षेत्र के थाना प्रभारियों को नाकाबंदी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Trending Videos

होली से एक दिन पहले जीरकपुर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया। पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि रात के समय विशेष नाके लगाए जाएंगे और संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी तरह की आपत्तिजनक हरकत या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed