{"_id":"69ab3c72d45b4aeea503fb7f","slug":"municipal-corporation-will-be-rich-income-will-increase-from-extension-fees-of-vacant-plots-mohali-news-c-71-1-spkl1025-139916-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर निगम होगा मालामाल, खाली प्लॉटों की एक्सटेंशन फीस से बढ़ेगी आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर निगम होगा मालामाल, खाली प्लॉटों की एक्सटेंशन फीस से बढ़ेगी आमदनी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा और नगर निगम मोहाली के बीच राजस्व हिस्सेदारी पर बड़ा फैसला हुआ है। इसमें शहर में बड़ी संख्या में खाली पड़े प्लॉट अब नगर निगम की आय का बड़ा स्रोत बनेंगे। एक अप्रैल 2008 से इन खाली प्लॉटों पर एक्सटेंशन फीस वसूली जा रही है। अब इस फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा गमाडा नगर निगम को देगा। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जसजीत सिंह ने कुछ दिन पहले गमाडा को पत्र जारी किया है। इसमें 21 जनवरी को हुई निगम और गमाडा की मीटिंग का जिक्र किया है। पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी।
इसमें गमाडा के मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के अलावा दोनों संस्थाओं के उच्चाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा स्क्रूटनी फीस और नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस की राशि को लेकर रहा। निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल 2008 से अब तक गमाडा द्वारा वसूली स्क्रूटनी फीस और नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस का पूरा रिकॉर्ड मिलान किया जाएगा। इसके बाद कुल वसूली गई राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम मोहाली को ट्रांसफर किया जाएगा। इस संबंध में यह भी तय किया गया कि नगर निगम मोहाली के कमिश्नर और गमाडा के मुख्य प्रशासक (सीए) मिलकर बैठेंगे और पूरे रिकॉर्ड का मिलान करेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ताकि नगर निगम को उसका वित्तीय हिस्सा समय पर मिल सके।
बजट का 25 प्रतिशत गमाडा से लेने की तैयारी
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर निगम के बजट में से विकास कार्यों के लिए निर्धारित 25 प्रतिशत राशि के उपयोग का भी एक सप्ताह के भीतर मिलान किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शहर के अलावा हाल ही में नगर निगम में शामिल हुए इलाकों में विकास कार्यों के लिए उपलब्ध धनराशि का सही उपयोग हो सके।
Trending Videos