सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bloody clash between relatives over land dispute, person seriously injured

Mohali News: जमीन के विवाद में रिश्तेदारों में खूनी झड़प, व्यक्ति गंभीर घायल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between relatives over land dispute, person seriously injured
विज्ञापन
मोहाली। गांव रायपुरखुर्द में जमीन के विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया है कि घायल के सिर पर करीब आठ टांके लगे हैं।
Trending Videos

घायल के बयान के आधार पर डॉक्टरों ने संबंधित थाना पुलिस को घटना की सूचना दी है। घायल अवतार सिंह निवासी रायपुर खुर्द ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे के घर के साथ उसकी जमीन लगती है। एक मार्च को ताऊ के बेटे ने उसे अपने बाड़े में रखा सामान हटाने के लिए कहा था, यह कहते हुए कि वह वहां अपना ट्रैक्टर खड़ा करना चाहता है। इस पर अवतार सिंह ने कहा कि वह जगह उसकी है और वह अपना सामान नहीं हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़ित के अनुसार होली वाले दिन सुबह करीब 10 बजे जब वह अपना ट्रैक्टर खड़ा करने गया तो ताऊ के बेटे, उसके भतीजे और भतीजे की पत्नी ने मिलकर उस पर कस्सी से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed