मोहाली। व्यवस्था को दुरुस्त करने और रखरखाव की वजह से 22 से 26 अप्रैल तक विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के शेड्यूल के अनुसार अधिकतर क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कटौती की जाएगी। कुछ स्थानों पर यह समय शाम 6 बजे तक भी बढ़ सकता है। 22 अप्रैल को ओमैक्स प्रोजेक्ट, लांडरां रोड के आसपास के क्षेत्र और अन्य रिहायशी इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दिन कई फीडरों पर सुबह 10 से 2 बजे तक और कुछ इलाकों में शाम 6 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इसके बाद 23 और 24 अप्रैल को भी अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती जारी रहेगी।
25 और 26 अप्रैल को भी यही क्रम जारी रहेगा। इन दिनों जी-ब्लॉक, एम-ब्लॉक, फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 26 अप्रैल को जीरकपुर के माया गार्डन सिटी, सिंहपुरा और पीआर-7 रोड के आसपास के इलाकों में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 23 और 25 अप्रैल को जीरकपुर के गुरदेवनगर, शिवा एन्क्लेव, पटियाला रोड, जनरल एन्क्लेव, कृष्णा एन्क्लेव, कृष्णा नगर और हरमिलाप नगर में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी दिनचर्या की योजना बनाएं और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग का कहना है कि यह कटौती भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।
कमेंट
कमेंट X