सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NEET exam today amid tight security, 3000 candidates will appear for the exam at 8 centres in Mohali

Mohali News: कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा आज, मोहाली के 8 केंद्रों पर 3000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
NEET exam today amid tight security, 3000 candidates will appear for the exam at 8 centres in Mohali
विज्ञापन
मोहाली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर करीब 3000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज 3बी1, स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-11, पीएमश्री केवी मोहाली, पीएमश्री केवी जीरकपुर, केवी सेक्टर-80, स्कूल ऑफ एमिनेंस खरड़, पीएमश्री देसूमाजरा और पीएमश्री सोहाना शामिल हैं।
Trending Videos

सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो सके। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जाएगी। इसके अलावा नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी और परीक्षा केंद्रों के भीतर सख्त अनुशासन लागू रहेगा। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। भीषण गर्मी के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सभी केंद्रों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जरुरत पड़ने पर ओआरएस और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed