{"_id":"69b71b97097db3a68e02c770","slug":"neighbor-films-daughter-changing-clothes-posts-clip-on-snapchat-mohali-news-c-71-1-mli1010-140211-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बेटी के कपड़े बदलते समय पड़ोसी बना रहा था वीडियो, स्नैपचैट पर डाली क्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बेटी के कपड़े बदलते समय पड़ोसी बना रहा था वीडियो, स्नैपचैट पर डाली क्लिप
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के टीडीआई सिटी में सनसनीखेज मामला
मोबाइल में युवती और अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिलने का आरोप; मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-110 में युवती के कपड़े बदलते समय पड़ोसी युवक द्वारा वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना सोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित मकान की पहली मंजिल पर रहती हैं। 27 फरवरी की शाम करीब सात बजे उनकी बेटी दफ्तर से घर लौटी और अपने कमरे में कपड़े बदलने चली गई। कुछ देर बाद कमरे से उसकी चीख सुनाई दी।
परिजनों के पहुंचने पर बेटी ने बताया कि कपड़े बदलते समय उसे अचानक कैमरे की फ्लैश दिखाई दी। पहले उसे लगा कि बाहर से किसी वाहन की रोशनी होगी, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा फ्लैश चमकी। इस बार ध्यान से देखने पर पड़ोस में रहने वाला युवक करणप्रीत सिंह उनकी बालकनी में खड़ा मोबाइल से वीडियो बनाता नजर आया।
परिवार के अनुसार युवक इसके बाद बालकनी की दीवार फांदकर अपने घर भाग गया। परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उसका मोबाइल फोन चेक किया। आरोप है कि फोन में उनकी बेटी के अलावा आसपास की अन्य लड़कियों की भी कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले। यहां तक कि पीड़िता की शादीशुदा बड़ी बहन की तस्वीर भी फोन में मिली। शिकायत में आरोप है कि युवक ने कुछ वीडियो अपनी स्नैपचैट आईडी की स्टोरी पर भी साझा किए थे।
मामले की सूचना मिलने पर थाना सोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी करणप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-47डी चंडीगढ़ (हाल निवासी टीडीआई सिटी) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77, 78 और आईटी एक्ट की धारा 66ई व 67ए के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
महिलाओं के लिए सुरक्षा संबंधी सुझाव
विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं को निजी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए। कमरे की खिड़कियों और बालकनी पर मजबूत पर्दे या जाली लगाएं ताकि बाहर से कोई झांक न सके। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत परिवार या पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखकर साइबर क्राइम हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। आसपास के लोगों को भी ऐसी घटनाओं के खिलाफ सतर्क रहने और आवाज उठाने की जरूरत है।
Trending Videos
मोबाइल में युवती और अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिलने का आरोप