सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed in road accident in Mohali

Mohali News: मोहाली में सड़क हादसे में एक की मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
One killed in road accident in Mohali
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाना क्षेत्र के गांव तसौली के पास 11 जून की शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टुन्नू शाह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक टुन्नू शाह अपने ससुर सियाराम शाह के साथ पैदल तसौली से माणकपुर जा रहा था। तेज बारिश और अंधेरे के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टुन्नू शाह को ज्ञान सागर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed