{"_id":"69b71d6d36be191c6906323b","slug":"punjab-to-become-major-film-production-hub-with-new-film-promotion-policy-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140229-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नई फिल्म प्रमोशन नीति से पंजाब बनेगा फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नई फिल्म प्रमोशन नीति से पंजाब बनेगा फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल विंडो सिस्टम और सब्सिडी से फिल्मकारों को मिलेगा प्रोत्साहन
मोहाली में फिल्म सिटी विकसित करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘पंजाब फिल्म प्रमोशन नीति-2026’ लागू की है। नई नीति के तहत सिंगल विंडो क्लियरेंस, सब्सिडी और फिल्म सिटी जैसी सुविधाओं के माध्यम से फिल्मकारों और निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
यह जानकारी मोहाली स्थित प्लाक्शा यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 के दौरान मीडिया और मनोरंजन सत्र की पैनल चर्चा में दी गई।
पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि राज्य सरकार हर फिल्मकार, निवेशक और रचनात्मक व्यक्ति का स्वागत करती है। उन्होंने बताया कि फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस प्रणाली शुरू की गई है, जिससे अनुमति प्रक्रिया आसान हो गई है और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को हर प्रकार की सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य की सकारात्मक छवि को आगे बढ़ाना और फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। इसके लिए शूटिंग से संबंधित कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की योजना भी बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में दो अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू हवाई अड्डे होने से देश-विदेश से आने वाले कलाकारों और फिल्मकारों को भी सुविधा मिलती है।
इनवेस्ट पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित ढाका ने बताया कि राज्य सरकार फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज़ के निर्माण पर 25 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी देती है, जिसकी अधिकतम सीमा प्रति प्रोजेक्ट तीन करोड़ रुपये है। वहीं पंजाबी भाषा की फिल्मों के लिए निर्माण लागत का 30 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है, जिसकी अधिकतम सीमा 3.5 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि नीति के तहत फिल्म सिटी, फिल्म स्टूडियो, वीएफएक्स स्टूडियो और प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना के लिए भी 20 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। सरकार मोहाली में फिल्म सिटी विकसित करने और फिल्म निर्माण से जुड़े कौशल विकास को बढ़ावा देने पर भी काम कर रही है।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव रामवीर ने कहा कि पंजाबी समाज की आत्मा हमेशा उसके मीडिया और संस्कृति के माध्यम से अभिव्यक्त होती रही है। प्रेस और फिल्म उद्योग ने पंजाब की सांस्कृतिक पहचान को दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम के दौरान स्पीड रिकॉर्ड्स के सीईओ दिनेश औलख, ओटीटी चौपाल के एमडी संदीप बंसल और पंजाब फिल्म सिटी के एमडी इकबाल चीमा ने भी नई फिल्म प्रमोशन नीति का स्वागत किया। संदीप बंसल ने कहा कि आने वाले चार से पांच वर्षों में पंजाब का ओटीटी उद्योग 2000 करोड़ रुपये से अधिक का बाजार बन सकता है, जिससे राज्य के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी।
Trending Videos