{"_id":"6a68bee23e489397e403adcd","slug":"sdo-arrested-in-dera-bassi-while-accepting-a-bribe-of-8-lakh-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया घूसखोर एसडीओ: पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया घूसखोर एसडीओ: पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Tue, 28 Jul 2026 08:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:08 PM IST
सार
विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग के एसडीओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते अधिकारी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
घूस लेता एसडीओ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला एसएएस नगर के डेराबस्सी स्थित खनन विभाग में तैनात सब डिवीजनल अधिकारी (एसडीओ) रमनजोत सिंह को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। उन्होंने बताया कि खनन विभाग के एसडीओ रमनजोत सिंह के खिलाफ 40 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर संख्या 16 दर्ज की गई थी। इसके बाद आरोपी एसडीओ 19.40 लाख रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उसकी जमीन से मिट्टी उठाने के मामले में कोई कार्रवाई न करने के बदले आरोपी एसडीओ ने पहली बार में 8 लाख रुपये की रिश्वत ली। इसी दौरान उसे धर लिया गया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।