फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police Lines-cum-Judicial Officers' Residential Complex to be built on 11.41 acres

Mohali News: 11.41 एकड़ में बनेगा पुलिस लाइंस-कम-ज्यूडिशियल ऑफिसर्स रिहायशी परिसर

Sun, 02 Aug 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police Lines-cum-Judicial Officers' Residential Complex to be built on 11.41 acres
मोहाली। बीस साल से लंबित मोहाली पुलिस लाइंस-कम-ज्यूडिशियल ऑफिसर्स रिहायशी परिसर परियोजना ने अब गति पकड़ ली है। सेक्टर-90 में 11.41 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने अधिकारियों को मोटर ट्रांसपोर्ट शेड का निर्माण एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना के लिए चिह्नित भूमि की घेराबंदी पूरी हो चुकी है। मुख्य भवनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा गया है। पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन जल्द ही मुख्य भवनों के लिए निविदा जारी करेगा। मोहाली जिला वर्ष 2006 में बना था। तब से यहां स्थायी पुलिस लाइंस का अभाव रहा है। वर्तमान में पुलिस लाइन इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में एक पुरानी फैक्टरी से संचालित हो रही है। पुलिस कर्मियों को विभिन्न अस्थायी भवनों में ठहराया जाता रहा है। बढ़ते पुलिस बल के कारण ये मौजूदा व्यवस्थाएं अपर्याप्त साबित हो रही थीं। शहर के विकास और विस्तार को देखते हुए इसे सेक्टर-90 में बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

परियोजना का उद्देश्य और सुविधाएं
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि प्रस्तावित परिसर सेक्टर-76 और जिला प्रशासनिक परिसर के सामने स्थित होगा। इसमें पुलिस कर्मियों और न्यायिक अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधाएं होंगी। साथ ही, जिला पुलिस के लिए आधुनिक प्रशासनिक ढांचा भी विकसित किया जाएगा। इससे पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय और कार्यस्थल की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन



भूमि अधिग्रहण और आगामी कदम
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय के बाद इस परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध हो सकी है। आवश्यक प्रशासनिक मंजूरियां भी मिल चुकी हैं। संबंधित विभागों को डिजाइन को अंतिम रूप देने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed