{"_id":"6a6e57df1a0ce867d405bfc5","slug":"sewage-overflows-outside-the-temple-devotees-face-inconvenience-mohali-news-c-71-1-mli1017-145469-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मंदिर के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो, श्रद्धालुओं को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मंदिर के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो, श्रद्धालुओं को परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। वार्ड नंबर 30 स्थित पालम एन्क्लेव की मंदिर वाली गली में कई दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। मंदिर के ठीक पास सड़क पर गंदा पानी लगातार बह रहा है। इससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में चारों ओर दुर्गंध फैल गई है। मक्खियों और मच्छरों की बढ़ती संख्या से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचते हैं। उन्हें सीवरेज के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। साफ कपड़ों में आने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी असुविधा होती है। निवासियों का कहना है कि समस्या कई दिनों से है, पर अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने नगर परिषद से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है।
नगर परिषद का आश्वासन
नगर परिषद जीरकपुर के जेई सवनीत सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र से हमारे पास सीवरेज ओवरफ्लो की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। सवनीत सिंह ने आगे कहा कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। स्थानीय लोग गंदगी, बदबू और संक्रमण के खतरे से राहत चाहते हैं। वे इस समस्या के स्थायी समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।