{"_id":"6a6e5749b2952d9d8b03574c","slug":"facilitation-center-closed-thousands-inconvenienced-forced-to-make-rounds-of-other-sectors-for-minor-tasks-mohali-news-c-71-1-spkl1025-145473-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सुविधा केंद्र बंद, हजारों परेशान, छोटे-छोटे कामों के लिए लगा रहे दूसरे सेक्टरों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सुविधा केंद्र बंद, हजारों परेशान, छोटे-छोटे कामों के लिए लगा रहे दूसरे सेक्टरों के चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-11 में बना सुविधा केंद्र लंबे समय से बंद है। इस कारण हजारों लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए दूसरे सेक्टरों में जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद हो रहा है। यह केंद्र पहले करीब 28 विभागों की 300 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराता था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, फेज-10, फेज-11, सेक्टर-66, सेक्टर-48सी और आसपास के गांवों के लोग प्रभावित हैं। उन्हें निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन और पासपोर्ट सत्यापन जैसे कार्यों के लिए दूसरे केंद्रों पर जाना पड़ता है। आधार कार्ड संबंधी कार्य भी प्रभावित हुए हैं। ये केंद्र सेक्टर-68 और फेज-3बी1 में स्थित हैं। शहर में अब केवल तीन सुविधा केंद्र संचालित हैं। इससे वहां लोगों की भीड़ बढ़ गई है। फेज-11 के पार्षद अमरजीत सिंह ने कहा कि केंद्र बंद होने का सबसे अधिक असर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए शुरू किया गया केंद्र बंद होना समझ से परे है।
विधायक ने दिया आश्वासन
पार्षद अमरजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बंद पड़े सुविधा केंद्र को दोबारा शुरू करने की मांग की। विधायक कुलवंत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत कर केंद्र को जल्द दोबारा शुरू करने की कोशिश की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में कई स्थानीय निवासी शामिल थे।
विज्ञापन
विधायक ने दिया आश्वासन
पार्षद अमरजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बंद पड़े सुविधा केंद्र को दोबारा शुरू करने की मांग की। विधायक कुलवंत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत कर केंद्र को जल्द दोबारा शुरू करने की कोशिश की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में कई स्थानीय निवासी शामिल थे।
विज्ञापन