सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The condition of the Bhankharpur-Isapur road is bad, villagers are troubled by potholes and dust.

Mohali News: भांखरपुर-ईसापुर रोड की हालत खस्ता, गड्ढों और धूल से ग्रामीण परेशान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The condition of the Bhankharpur-Isapur road is bad, villagers are troubled by potholes and dust.
विज्ञापन
मरम्मत न होने पर ग्रामीणों में रोष, सड़क निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। भांखरपुर से ईसापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से खस्ता हाल में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उड़ती धूल से ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत या नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पड़े गहरे गड्ढे किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। सूखे मौसम में वाहनों के गुजरने से इतनी धूल उड़ती है कि लोगों को सांस लेना मुश्किल हो जाता है, जबकि बारिश के दौरान यही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि टूटी सड़क के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों को बार-बार मैकेनिकल नुकसान हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए इस रास्ते से गुजरना काफी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत या नए सिरे से निर्माण कराया जाए। साथ ही सड़क किनारे पानी निकासी की व्यवस्था और रात के समय हादसों से बचाव के लिए स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed