{"_id":"61479c318ebc3ebeb708e035","slug":"the-only-son-of-the-family-33-year-old-punjab-police-constable-dies-of-dengue-mohali-news-pkl42733978","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के इकलौते बेटे 33 वर्षीय पंजाब पुलिस के हवलदार की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के इकलौते बेटे 33 वर्षीय पंजाब पुलिस के हवलदार की डेंगू से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। नजदीकी गांव मनौली सूरत के 33 वर्षीय युवक एवं डेराबस्सी थाने के हवलदार परविंदर सिंह विक्की की डेंगू से मौत हो गई। वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था और पत्नी समेत दो साल का बेटा छोड़ गया है। गांव के शमशान घाट में पंजाब पुलिस की टुकड़ी की सलामी के साथ उनकी चिता को उनके पिता ने अग्नि दी।
जानकारी के मुताबिक हवलदार परविंदर सिंह को कुछ दिन पहले डेंगू हुआ था और उन्हें इलाज के लिए दो दिन पहले डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन डेंगू से उनकी जान नहीं बच सकी। वह दो बहनों के इकलौते भाई थे और उनके पिता गुरमीत सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और उनकी देश भक्ति को देखकर ही वह 2011 में एमबीए करने के बाद पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। उनका विवाह पंजाब पुलिस बैचमेट हरप्रीत कौर के साथ हुआ था और उनका दो साल का एक बेटा है।
उनके दाह संस्कार में डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीस सिंह, एसएचओ रूपनगर गुरजीत सिंह, एसएचओ डेराबस्सी जतिन कपूर, एसएचओ मुल्लांपुर सतिंदर सिंह, इंस्पेक्टर महिंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, मुलाजिम और गांव निवासी शामिल हुए।
विज्ञापन
Trending Videos