{"_id":"639f7d3dcf02726ae31b4529","slug":"two-motorcycle-riding-youths-stopped-the-car-and-stole-cash-worth-50-thousand-mohali-news-pkl471758081","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गाड़ी रुकवाकर 50 हजार की नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गाड़ी रुकवाकर 50 हजार की नकदी चुराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चंडीगढ़-अंबाला मार्ग पर डेराबस्सी के नजदीक रविवार को दिल्ली जा रही इनेवा गाड़ी रुकवाकर 50 हजार की नकदी वाला बैग चोरी कर लिया। युवकों ने गाड़ी से तेल टपकने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई थी। पीड़ित दिल्ली के सरकारी विभाग में उच्चाधिकारी बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज करने में जुटी हुई थी।
मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी परवीन अहूजा अपनी पत्नी के साथ इनोवा गाड़ी में दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जब वे डेराबस्सी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तो सड़क पर जा रहे दो मोटरसाइकिल सवारों ने गाड़ी से तेल टपकने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली। कार ड्राइवर ने फ्लाईओवर से नीचे उतर कर गाड़ी हेला इंडिया फैक्टरी के सामने खड़ी कर ली। इसके बाद उतरकर गाड़ी की जांच करने लगा। इसी दौरान जब गाड़ी में कोई नहीं था तो मोटरसाइकिल सवार युवक उनके पास पहुंचे और एक युवक ने गाड़ी में रखा बैग चोरी कर लिया। दोनों युवक बैग लेकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। परवीन अहूजा के अनुसार गाड़ी में करीब 50 हजार की नकदी और कुछ जरूरी कागजात थे। यह मामला देर शाम की बताई जा रही है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।