फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   With the help of experts, EOW will solve cases of fraud worth crores

Mohali News: विशेषज्ञों की मदद से ईओडब्ल्यू सुलझाएगा करोड़ों की ठगी के मामले

Tue, 20 Jun 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
With the help of experts, EOW will solve cases of fraud worth crores
चंडीगढ़। शहर में लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच करने वाली चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) अब अपराधों को सुलझाने में विशेषज्ञों की मदद ले रही है। दरअसल पुलिस विभाग ने कुछ जटिल केसों में जांच के लिए फोरेंसिक ऑडिटर, कंपनी सेक्रेटरी, चार्टर्ड अकाउंटेंट और जीएसटी का विशेष रखने वाले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की सेवा लेने का फैसला लिया है। ईओडब्ल्यू के सुपरिंटेडेंट ऑफ पुलिस श्रुति अरोड़ा के कार्यालय से चार विशेषज्ञों की ठेका आधारित सेवा लेने संबंधी आदेश जारी हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस की कमेटी की सिफारिशों पर चार विशेषज्ञों को पैनल में शामिल किया गया है। इनमें फोरेंसिक ऑडिटर अंकुर बंसल, कंपनी सेक्रेटरी अजय अरोड़ा, चार्टर्ड अकाउंटेंट बलदेव गर्ग और चार्टर्ड अकाउंटेंट (जीएसटी) वैभव गर्ग की सेवा ली जाएगी। ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ जटिल केसों में इनकी मदद ली जाएगी। इससे केसों को सुलझाने और तकनीकी दिक्कतों का हल जल्द किया जाएगा। बता दें कि ईओडब्ल्यू में एक करोड़ रुपये से ऊपर की रकम की धोखाधड़ी के मामले सुलझाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed