सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman's arm fractured after motorcycle collision, accused flees

Mohali News: मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला का हाथ फ्रैक्चर, आरोपी भागा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman's arm fractured after motorcycle collision, accused flees
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना की पीर बाबा रोड पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने एक्टिवा सवार महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला का हाथ में फ्रैक्चर आ गया जबकि शरीर पर गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चश्मदीद के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में हनीस मदान निवासी पीरमुछल्ला ने बताया कि 3 मार्च की शाम करीब 7:35 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर बलटाना मार्केट जा रहे थे। जब वह पीर बाबा रोड पर पहुंचे, तो पीछे से आए एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उनके आगे जा रही एक एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हनीस और अन्य राहगीरों ने तुरंत रुक कर महिला की मदद की। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक ने भी अपना वाहन रोका। जब उससे पूछताछ की, तो उसने अपना नाम मनीष कुमार निवासी अभयपुर, पंचकूला बताया। आरोपी चालक मौका पाकर अपनी मोटरसाइकिल सहित वहां से भाग गया। घायल महिला की पहचान गीता निवासी हरमिलाप नगर, बलटाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed