सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The earnings of 1,200 families are stuck in the World Trade Center project, and allottees have opened a front against the builder

Mohali News: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर प्रोजेक्ट में फंसी 1200 परिवारों की कमाई, अलॉटियों ने बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The earnings of 1,200 families are stuck in the World Trade Center project, and allottees have opened a front against the builder
विज्ञापन
मोहाली। प्रतिष्ठित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले करीब 1200 खरीदारों ने अपना सब्र खो दिया। प्रोजेक्ट के वर्षों से लटके होने और निर्माण कार्य बंद रहने के विरोध में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर चंडीगढ़ मोहाली अलॉटीज एसोसिएशन के बैनर तले खरीदारों ने साइट पर एकत्रित होकर बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए खरीदारों ने पंजाब सरकार, रेरा और गमाडा से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एएस वालिया और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 में इस प्रोजेक्ट को विकसित करने की अनुमति मिली थी।
Trending Videos

दफ्तरों और व्यावसायिक इकाइयों के नाम पर बिल्डर ने लगभग 1200 अलॉटियों से 432 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि एकत्र की। 70 प्रतिशत से अधिक खरीदार अपनी पूरी राशि जमा कर चुके हैं, लेकिन वर्ष 2020 के बाद से काम लगभग पूरी तरह रुक गया है। खरीदारों का आरोप है कि प्रमोटर ने एस्क्रो अकाउंट के नियमों का पालन नहीं किया और उनके पैसे का सही इस्तेमाल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेरा और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल
प्रदर्शनकारी अलॉटियों ने रेरा और संबंधित अधिकारियों की भूमिका को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई न होने के कारण यह मामला गंभीर होता गया। खरीदारों ने कहा, यदि शुरुआत में ही सख्त रुख अपनाया जाता, तो आज 1200 मध्यम वर्गीय परिवारों की जीवनभर की कमाई जोखिम में नहीं होती।
आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान एएस वालिया, एके मेहता, मनजीत सिंह और नवनीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो अलॉटी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब गेंद सरकार के पाले में है कि वह 1200 परिवारों के भविष्य को कैसे सुरक्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed