{"_id":"6a167f9d83a659688708c592","slug":"body-of-young-woman-found-in-blue-drum-in-patiala-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीले ड्रम में लड़की की लाश: अब यहां सामने आया नया केस; युवती के एक हाथ पर लिखा ये नाम, दूसरे पर बना था दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीले ड्रम में लड़की की लाश: अब यहां सामने आया नया केस; युवती के एक हाथ पर लिखा ये नाम, दूसरे पर बना था दिल
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 27 May 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार
पटियाला में नीले ड्रम में लड़की की लाश मिली है। लड़की की पहचान नहीं हुई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। लड़की के एक हाथ पर नाम लिखा है तो दूसरे पर दिल बना है।
blue drum in patiala
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटियाला की रेलवे कॉलोनी में एक नीले ड्रम में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
थाना अर्बन एस्टेट से मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह एक फोन कॉल से पुलिस को सूचना मिली थी। डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक नीले रंग का ड्रम पड़ा था। इसमें किसी लाश के होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Trending Videos

टीम ने ड्रम से लाश को बाहर निकाला। यह लाश 15 से 20 साल की लड़की की थी। जिसके बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
पहचान के प्रयास
एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल इस अनजान लड़की के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगालनी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही पहचान हो सकेगी।

शरीर पर निशान
मृतका के शरीर पर कुछ विशिष्ट निशान पाए गए हैं, जो पहचान में सहायक हो सकते हैं। लड़की के एक हाथ पर 'नेहा' नाम का टैटू स्पष्ट रूप से बना हुआ है। दूसरे हाथ पर दिल का निशान भी देखा गया है। उसके चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस इन निशानों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है।