सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Seven-year-old boy kidnapped in Rajpura case filed against neighbour woman see video

Video: राजपुरा में सात साल का मासूम किडनैप; रातभर ढूंढते रहे घरवाले, पड़ोसन की करतूत सीसीटीवी में कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के पटियाला के राजपुरा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बच्चा अचानक गायब हो गया। परिवार ने बच्चे को ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी चेक किए गए तो पड़ोस में रहने वाली महिला की करतूत सामने आई। 

Seven-year-old boy kidnapped in Rajpura case filed against neighbour woman see video
सीसीटीवी फुटेज में पड़ोसी महिला और बच्चा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

राजपुरा के पुराना राजपुरा इलाके के गुजरानवाला मोहल्ला में रहने वाला सात साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह मामला अपहरण का निकला है। पुलिस ने पड़ोस की रहने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। बच्चे की पहचान अभि के तौर पर हुई है। 17 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे बच्चा घर के बाहर से अचानक गायब हो गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरे मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां ढूंढने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस को सूचित किया।

Trending Videos


सीसीटीवी ने खोला राज, पड़ोसन पर शक की सुई
पुलिस ने जब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो चौंकाने वाला सुराग हाथ लगा। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मासूम अभि को उसी के मोहल्ले की रहने वाली ललिता नाम की महिला अपने साथ बहला-फुसलाकर ले जा रही है। इस फुटेज के सामने आते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि ललिता उनके पड़ोस में ही रहती थी और बच्चे उसे अच्छी तरह पहचानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी प्रमुख गुरसेवक सिंह ने पुलिस बल के साथ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयानों और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला ललिता के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 बच्चा खन्ना से बरामद, पुलिस टीम रवाना
थाना प्रमुख गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस की पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है जो तकनीकी निगरानी और ग्राउंड इनपुट पर काम कर रही हैं। आरोपी महिला की लोकेशन ट्रेस करने के लिए बनूड़, राजपुरा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। वहीं जानकारी मिल रही है कि बच्चा खन्ना से बरामद हो गया है और राजपुरा से पुलिस की टीमें खन्ना के लिए बच्चे को लेने के लिए इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की अगुवाई में निकल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed