{"_id":"699543fa1ffaf3828e061931","slug":"car-falls-into-sunar-river-missing-woman-found-dead-after-overnight-search-damoh-news-c-1-1-noi1513-3964870-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पुल की रेलिंग तोड़ सुनार नदी में समाई कार, रातभर चला सर्च ऑपरेशन लापता महिला का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पुल की रेलिंग तोड़ सुनार नदी में समाई कार, रातभर चला सर्च ऑपरेशन लापता महिला का शव बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 05:14 PM IST
Link Copied
दमोह देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में सुनार नदी पर बने पुल से कार गिरने के सनसनीखेज हादसे में लापता महिला का शव बुधवार सुबह रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया। मंगलवार शाम हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलता रहा। सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में एसडीआरएफ की टीम को महिला गहरे पानी में मिली, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए थे।
जानकारी के अनुसार पथरिया विकासखंड अंतर्गत कल्याणपुरा निवासी सुनील उर्फ अमित अहिरवार अपनी पत्नी सपना अहिरवार के साथ बकायन शाला पूजन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और कार पानी में कई फीट नीचे जा समाई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुनील को सकुशल बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं उनकी पत्नी का देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।
सूचना मिलते ही पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा और प्लाटून कमांडर प्राची दुबे, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल एसडीईआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मंगलवार देर रात कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन महिला तब भी नहीं मिली।
बुधवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीईआरएफ टीम ने गहरे पानी में तलाश कर महिला को बरामद किया। तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के उपरांत शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।