फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Woman stabbed to death in patiala

सास के लिए बहू ने दी जान: चाकू मार रहे ससुर के सामने आई, आरोपी ने पत्नी पर किए 15 वार; इस कारण हुआ था झगड़ा

Mon, 29 Dec 2025 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 02:13 PM IST
सार

प्रकाश चंद अपनी पत्नी मलकीत कौर व बहू अंजू कौर के साथ झगड़ा कर पैसों की मांग करता था।  आरोपी का कहना है कि रोजमर्रा के खर्चों के लिए परिवार वाले उसे पैसे नहीं देते थे और खाना भी समय पर नहीं देते थे जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान था।

विज्ञापन
Woman stabbed to death in patiala
मृतका अंजू - फोटो : संवाद

विस्तार

पटियाला के कस्बा सन्नौर में ससुर के हमले से सास को बचा रही बहू अपनी जान गंवा बैठी। आरोपी अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर रहा था। बीचबचाव कर रही बहू की चाकू लगने से मौत हो गई। आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकू से 15 वार किए। उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल आरोपी व उसकी पत्नी सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


मृतका की पहचान 20 वर्षीय अंजू कौर के रूप में हुई है। वहीं, अंजू कौर की सास मलकीत कौर (61) की हालत गंभीर है। थाना सन्नौर के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि मलकीत कौर के शरीर पर चाकू से 15 वार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हरमिंदर सिंह ने बताया कि अंजू कौर के दादा बलदेव सिंह निवासी गांव रामपुरा जिला पटियाला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश चंद निवासी मोहल्ला कसाबिया वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पोती अंजू कौर की शादी करीब तीन साल पहले प्रकाश चंद के बेटे जसवीर सिंह से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के बाद दादा को फोन कर बुलाया था

प्रकाश चंद अपनी पत्नी मलकीत कौर व बहू अंजू कौर के साथ झगड़ा कर पैसों की मांग करता था। 26 दिसंबर को अंजू कौर ने उसे फोन कर बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा है। बलदेव सिंह ने अपनी पोती के ससुराल पहुंच कर आरोपी को समझाया। रात को बलदेव सिंह वहीं रुक गया। कुछ देर के बाद अंजू का पति काम पर चला गया। अगले दिन तड़के तीन बजे मलकीत कौर की चीखें सुनीं, तो बलदेव सिंह ने मौके पर जाकर देखा। आरोपी अपनी पत्नी के पेट में चाकू के साथ वार कर रहा था। अंजू अपनी सास को बचाने लगी, तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार किए। अंजू खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। अंजू व मलकीत कौर को राजिंदरा ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने अंजू को मृत घोषित कर दिया।

खुद को चाकू मारकर नहर में कूदने जा रहा था

थाना सन्नौर के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद प्रकाश चंद ने चाकू मारकर खुद को भी घायल किया। इसके बाद वह नहर में छलांग लगाने जा रहा था लेकिन रास्ते में गश्त कर रहे जब एक पुलिस कर्मचारी ने घायल हालत में जाते प्रकाश चंद को देख उसे पकड़ कर अस्पताल दाखिल कराया। इंचार्ज ने कहा कि खुद को बचाने के लिए आरोपी ने यह सब ड्रामा किया है। आरोपी का कहना है कि रोजमर्रा के खर्चों के लिए परिवार वाले उसे पैसे नहीं देते थे और खाना भी समय पर नहीं देते थे जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed