{"_id":"6a3e3a3b3c244d6a1f0c3af2","slug":"man-strangled-girlfriend-then-commit-suicide-in-patiala-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: बाथरूम में प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला, फिर जहर खाकर दी जान; इस बात पर बढ़ा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: बाथरूम में प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला, फिर जहर खाकर दी जान; इस बात पर बढ़ा था विवाद
Fri, 26 Jun 2026 02:07 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:07 PM IST
सार
अकी कौर और जगजीत सिंह के बीच पिछले करीब चार साल से अवैध संबंध थे। अब बीते कुछ समय से अकी कौर का अन्य पुरुषों की तरफ झुकाव होने लगा था, जिसका जगजीत सिंह विरोध करता और इसी बात को लेकर दोनों में अकसर लड़ाई-झगड़ा लगा रहता था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के थाना शंभू के अधीन आते गांव सलेमपुर सेखां में एक व्यक्ति ने अपनी नाैकरानी की गला घोंट कर हत्या के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अकी कौर (35) और जगजीत सिंह उर्फ कौता (58) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में जगजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी थाना शंभू से एएसआई भान सिंह के मुताबिक नौकरानी अकी कौर और जगजीत सिंह के बीच पिछले करीब चार साल से अवैध संबंध थे। अब बीते कुछ समय से अकी कौर का अन्य पुरुषों की तरफ झुकाव होने लगा था, जिसका जगजीत सिंह विरोध करता और इसी बात को लेकर दोनों में अकसर लड़ाई-झगड़ा लगा रहता था।
विज्ञापन
एएसआई भान सिंह के मुताबिक गांव सलेमपुर सेखां निवासी जगजीत सिंह और अकी कौर का पति अंबर सिंह दोनों ही भैंसों की खरीद-फरोख्त का व्यवसाय करते थे। जिसके कारण दोनों में जान-पहचान थी और आपस में एक-दूसरे के घर आना-जाना था।
विज्ञापन
करीब चार साल पहले जगजीत सिंह के अंबर सिंह की पत्नी अकी कौर के साथ अवैध संबंध बन गए। जिसके बाद अकी कौर अकसर कामकाज के सिलसिले में जगजीत सिंह के साथ भी बाहर जाने लगी। इसी दौरान जगजीत सिंह को पता लगा कि अकी कौर अन्य पुरुषों के साथ भी संबंध बना रही है। जगजीत सिंह ने विरोध किया कि स्कूटी खरीदने से लेकर पैसों तक से वह उसकी मदद कर रहा है, लेकिन फिर भी वह उसे धोखा दे रही है। इस बात को लेकर दोनों में काफी तू-तू मैं-मैं हुई।
इसी रंजिश में 23 जून को जगजीत सिंह ने अकी कौर को अपने घर के बाथरूम में ले जाकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद भी जहरीली चीज खा ली। इसी बीच जगजीत सिंह की गोद ली बेटी घर पहुंची और उसने घर के बाथरूम में पड़े नौकरानी के शव और बाहर पिता की लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी।
एएसआई भान सिंह के मुताबिक जगजीत सिंह की पत्नी बीमार रहती थी और दोनों के कोई औलाद न होने के कारण उसने अपने साले की बेटी को गोद ले रखा था। पिछले करीब चार महीनों से उसका अपने पति से कोई घरेलू विवाद चल रहा होने के कारण वह पिता जगजीत सिंह के पास रह रही थी। वारदात वाले दिन वह ससुराल पक्ष के साथ विवाद सुलझाने के लिए मीटिंग करने गई हुई थी।