फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala Five friends entered Bhakra canal on dare swept away by strong current two missing

पटियाला में हादसा: शर्त लगाकर भाखड़ा में उतरे पांच दोस्त, तेज बहाव में बहे; तीन बचाए दो अब भी लापता

Mon, 13 Jul 2026 11:10 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Mon, 13 Jul 2026 11:10 AM IST
सार

लापता युवकों में करमजीत उर्फ करमा और सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करमजीत अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और करीब एक वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था।

विज्ञापन
Patiala Five friends entered Bhakra canal on dare swept away by strong current two missing
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में गर्मी से राहत पाने के लिए पांच दोस्त नाभा रोड स्थित मुख्य भाखड़ा नहर में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान पांचों दोस्तों के बीच भाखड़ा नहर को तैरकर पार करने की शर्त लग गई। शर्त के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया और पांचों युवक नहर के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे।
विज्ञापन




युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों और गोताखोरों की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं। उनकी तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन


लापता युवकों में करमजीत उर्फ करमा और सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करमजीत अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और करीब एक वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद करमजीत ही अपनी मां का एकमात्र सहारा था और वह उनके साथ ही रहता था। वहीं दूसरा लापता युवक सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। फिलहाल गोताखोरों और प्रशासन की टीमें दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed