{"_id":"6a0a81d2134d86135e0a1b9f","slug":"punjab-chandigarh-heatwave-alert-mercury-rise-monsoon-arrival-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-चंडीगढ़ तपे: आज से हीट वेव का अलर्ट, चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा; कब होगी मानसून की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-चंडीगढ़ तपे: आज से हीट वेव का अलर्ट, चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा; कब होगी मानसून की दस्तक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 18 May 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब और चंडीगढ़ भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।
माैसम विभाग ने सोमवार के लिए पंजाब के पांच जिलों में कुछ जगहों पर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा व मानसा जिले शामिल हैं।
मंगलवार को 10 जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में हीट वेव का अलर्ट है। बुधवार से हीट वेव पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले लेगी।
माैसम विभाग ने सोमवार के लिए पंजाब के पांच जिलों में कुछ जगहों पर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा व मानसा जिले शामिल हैं।
मंगलवार को 10 जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में हीट वेव का अलर्ट है। बुधवार से हीट वेव पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी
रविवार को पंजाब के तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। पंजाब में 43.1 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 12.9 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।अमृतसर का अधिकतम पारा 39.9 डिग्री, लुधियाना का 41.6 डिग्री, पटियाला का 42.0 डिग्री, पठानकोट का 40.6 डिग्री, फाजिल्का का 39.5 डिग्री, फरीदकोट का 41.9 डिग्री और रूपनगर का 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री, लुधियाना का भी 24.2 डिग्री, पटियाला का 25.8 डिग्री, पठानकोट का 24.2 डिग्री, बठिंडा का 26.6 डिग्री, फिरोजपुर का 25.7 डिग्री, होशियारपुर का 19.8 डिग्री दर्ज किया गया।
22 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है मानसून
पंजाब में मानसून 22 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि अगर स्थितियां अनुकूल रहीं, तो मानसून 22 से 25 जून के बीच पंजाब में दाखिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल पंजाब में सामान्य से कम बारिश रहने का अनुमान है। माहिरों के मुताबिक इससे सिंचाई के लिए ट्यूबवैल व अन्य विकल्पों पर निर्भरता बढ़ सकती है।42 डिग्री तक तपेगा चंडीगढ़
गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शहर में तीखी धूप और लू की चेतावनी दी है।मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार अगले पांच दिनों तक चंडीगढ़ में तापमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब पारा 42 डिग्री तक पहुंचेगा। 18 से 21 मई तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री और 22 मई को यह बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जिससे रातों में गर्माहट बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में अगले सात दिनों के लिए लू का अलर्ट है। पिछले 24 घंटों की तरह आगामी दिनों में भी पूरे क्षेत्र में मौसम पूरा शुष्क बना रहेगा।