{"_id":"6a0815c61bace16cfc036737","slug":"punjab-former-minister-surjit-rakhra-to-join-aap-today-cm-bhagwant-mann-patiala-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व मंत्री सुरजीत रखड़ा AAP में हुए शामिल, सीएम मान ने दिलवाई पार्टी की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व मंत्री सुरजीत रखड़ा AAP में हुए शामिल, सीएम मान ने दिलवाई पार्टी की सदस्यता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 16 May 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार
सुरजीत रखड़ा को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल का काफी करीबी माना जाता था। प्रकाश सिंह बादल की प्रेरणा से ही वे राजनीति में आए थे।
पूर्व मंत्री रखड़ा आप में हुए शामिल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद रखड़ा को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सीएम मान दोपहर तीन बजे पटियाला में नाभा रोड स्थित रखड़ा विला पहुंचे। रखड़ा के साथ पूर्व अधिकारी करन सिंह और पटियाला जिले के एक जाने-माने कंबाइन कारोबारी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
हालांकि रखड़ा के आप में शामिल होने की अटकलों का बाजार पिछले दो-तीन से गर्म था लेकिन रखड़ा खुद सामने आकर इस संबंध में कोई बयान नहीं दे रहे थे।
रखड़ा के आप में जाने के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें समाना सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है क्योंकि शिरोमणि अकाली दल में इसी सीट से चुनाव लड़कर वह कैबिनेट मंत्री बने थे। रखड़ा को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल का काफी करीबी माना जाता था। प्रकाश सिंह बादल की प्रेरणा से ही सुरजीत सिंह रखड़ा राजनीति में आए और पटियाला की समाना सीट से चुनाव लड़े लेकिन उनके जाने के बाद रखड़ा समेत अकाली दल पुनर सुरजीत में शामिल अन्य नेताओं के सुखबीर बादल के साथ मतभेद पैदा हुए और इन्होंने अलग होकर अपना एक अलग धड़ बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन